*हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित*

ललितपुर -भारतीय जनता पार्टी की हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रुचिका बुन्देला ने किया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि जिले के बाद मंडल की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा जिस में तिरंगा यात्रा को लेकर योजना बनायी जायेगी । 13 अगस्त को जिला स्तर पर होने बाली बिशाल तिरंगा यात्रा को तुवन मंदिर मैदान से प्रारम्भ किया जायेगा तत्पश्चात कोतवाली,कम्पनी बाग, तहसील चौराहे, घंटाघर, सावरकर चौक होकर नृसिंह मंदिर रामलीला मैदान में समाप्त होगी । उन्होंने कहा कि इसी तरह मंडल स्तर पर भी इन यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मा रामकिशोर साहू जी ने अपने उद्बोधन में हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा का उद्घोष करते हुए कहा कि आज की बैठक का आयोजन तिरंगा यात्रा और अन्य प्रमुख पार्टी कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले और मंडल स्तर पर हर हालत में मासिक बैठक होना है और कार्यवाही रजिस्टर में हर हाल में उपस्थित हस्ताक्षर करना है । उन्होंने कहा कि सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी की छै सौ पचासवीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली बाराणसी जी से पवित्र कलश समस्त जिलों के साथ ललितपुर में भी आये हैं । इनको जिले भर में यात्रा निकाल कर पूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में समाज के हर वर्ग किसान, मजदूर,खिलाड़ी, चिकित्सक,शिक्षक ,बकील,व्यापारी आदि के घर जाकर हम लोग उनसे सम्पर्क करेंगे और उनके यहां तिरंगा स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान किसी भी हालत में तिरंगा को कन्धे के नीचे नहीं आने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा जहां से भी निकले उस रास्ते में दोनों तरफ भवनों पर तिरंगा हो ऐसा प्रयास करना होगा। महिलाओं,एन जी ओ, विद्यालयों आदि में सम्पर्क कर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित किए जाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा और इन तिरंगा यात्रा कार्यक्रमों को आवश्यक रुप से सोशल मीडिया पर डाला जायेगा। ललितपुर में इस
तिरंगा यात्रा की जिला संयोजक रुचिका बुन्देला सह संयोजक मनविंदर कौर, ध्रुव सिंह सिसौदिया, देवेन्द्र सिंह बरौदिया,अंकुर शानू बाबा को मनोनीत किया गया है।
अन्त में जिला महामंत्री गौरव गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली विवेक जैन, बरिष्ठ नेता बब्बू राजा बुंदेला,पूर्व जिला अध्यक्ष गण प्रदीप चौबे, जगदीश सिंह लोधी, हरीराम सिंह निरंजन
रमेश कुमार सिंह एंड, राजकुमार जैन, जिला महामंत्री गौरव गौतम, हरीराम सिंह लोधी एड,रजनी अहिरवार, मुन्ना लाल जैन सैदपुर, जिला कोषाध्यक्ष मनीष सड़ैया,जिला उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक, अनुपमा जैन बजाज
रमेश कुशवाहा नझाई, उमाशंकर भोंड़ेले,रजनी घनश्याम साहू, सोनाली बबेले, देवेन्द्र गुरु,सुनीता पंथ ,दीपक पाराशर, देवेन्द्र तिवारी,मिहरवान सिंह पंथ,मोहनलाल रैकवार, कमलापति रिछारिया, ब्लाक प्रमुख कल्याण सिंह लोधी, मोहित निरंजन, प्रधान अनुपम चौबे,पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक रावत,सुरेश टोंटे, श्रीकांत कुशवाहा, चन्द्रशेखर पंथ,डा रामगोपाल साहू, गन्धर्व सिंह लोधी बाबू जी।
रुपैश साहू ,सोमेश गुप्ता, संदीप बबेले, विक्रांत रावत,ई बी के पाल, शशिशेखर पांडेय,
मण्डल अध्यक्ष गण शेलेन्द्र प्रताप सिंह बुन्देला,नीरज पटैरिया, कृपालु सिंह लोधी,सोवरन सिंह लोधी,देशपत कुशवाहा, देवीसिंह बुन्देला,वृजेश राजपूत , आशीष त्रिपाठी, रामस्वरूप निरंजन, मुकेश पाल, दीपेन्द्र सिंह लोधी, घनश्याम साहू,
सुरेन्द्र प्रताप सिंह रजक, नीतेश संज्ञा, नासिर मंसूरी, दिनेश गोस्वामी,रोहित रावत,डा तेजस्व श्रीवास्तव,जगभान सिंह लोधी एड,कल्लन कुशवाहा,पंकज जैन, अरविंद सिंघई,राज झां,अरुण तिवारी मौगान,आदि उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य