खंड शिक्षा अधिकारी नीतू वर्मा ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय धवारी का किया औचक निरीक्षण, वृक्षारोपण व छात्र उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश

महरौनी, ललितपुर।
सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी श्रीमती नीतू वर्मा द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय धवारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के भौतिक परिवेश, स्वच्छता व्यवस्था तथा कक्षाओं का गहन अवलोकन कर शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर में अधिकाधिक वृक्षारोपण कराने तथा छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय के वातावरण को स्वच्छ, हरित एवं प्रेरणादायी बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के समय विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी अपने दायित्वों पर उपस्थित पाए गए। विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए।
निरीक्षण उपरांत विद्यालय परिवार ने खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीतू वर्मा का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य