कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे की रॉड व एक सब्बल तथा एक अदद सफेद रंग की क्रेटा कार की गई बरामद।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 832/2026 धारा 191(2),191(3),119(1),103(1),109,126(2),351(3),352 BNS में वांछित अभियुक्तगण 1. गुल्लू उर्फ भरत पुत्र बलराम यादव उम्र करीब 22 वर्ष निवासी तालावपुरा थाना कोतवाली जिला ललितपुर, 2. संदीप तिवारी पुत्र पुरूषोत्तम तिवारी उम्र करीब 32 वर्ष निवासी टीकरा थाना बाननपुर जिला ललितपुर, 3. सोनू यादव उर्फ सुन्दर सिंह पुत्र स्व0 बुन्देल सिंह उम्र करीब 30 वर्ष निवासी बन्दरगुढा थाना जाखलौन ललितपुर हाल कस्वा व थाना जाखलौन ललितपुर, 4. मोहित यादव पुत्र फूल सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी दिदौरा थाना बानपुर जिला ललितपुर, 5. प्रभान यादव पुत्र रतिभान यादव उम्र करीब 29 वर्ष निवासी सिद्दनपुरा थाना कोतवाली जिला ललितपुर, 6. शक्ति वाल्मीक पुत्र दिलीप वाल्मीक उम्र करीब 28 वर्ष निवासी साईं मंदिर के पास तालाबपुरा थाना कोतवाली ललितपुर जिला ललितपुर, को नियमानुसार गिरफ्तार कर, मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 28.07.2026 को वादिया मुकदमा द्वारा कोतवाली ललितपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था, कि अभियुक्तगण द्वारा उसके पति कृष्णपाल व सास-ससुर से अवैध रूपयो की माँग करना, मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से हमला कर घायल कर देना व वादिया को जान से मारने की धमकी दी गयी।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। वादिया के ससुर घनश्याम यादव उम्र करीब 65 वर्ष की दौराने उपचार जनपद झांसी में मृत्यु हो गयी थी, जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1) BNS की बढोत्तरी की गई है। प्रकरण की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 05 पुलिस टीमों को लगाया गया था। गठित टीमों द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि साहब, हम लोगों का वादी पक्ष से वर्ष 2023 में वाद-विवाद एवं मारपीट हुई थी, जिसमें हमारे पक्ष के लोगों को चोटें आई थीं। उक्त वाद-विवाद के कारण हम लोग इन लोगों से रंजिश मानते थे। दिनांक 28.07.2026 को वादिया के पति कृष्णपाल को उपरोक्त आईटीआई के पास जेसीबी मशीन चलाने के लिए बुलाया था। तभी हम लोगों ने मौका पाकर उसके साथ जान से मारने की नियत से मारपीट की तथा उसके माता-पिता को कृष्णपाल का एक्सीडेंट हो जाने का बहाना बनाकर फोन से बुलाया। इसके बाद रास्ते में उन लोगों के साथ भी जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड व सब्बल से मारपीट की और भाग गए थे। बाद में हमें जानकारी हुई कि मारपीट के कारण घनश्याम की मृत्यु हो गई है, जिसके बाद हम लोग छिपते-छिपाते घूम रहे थे। आज आप लोगों ने हम लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा हमसे बरामद की गई लोहे की रॉड, सब्बल एवं क्रेटा कार वही हैं, जिनका प्रयोग हमने उक्त घटना में किया था। साहब, हम लोगों से गलती हो गई है, हमें माफ कर दीजिए।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.गुल्लू उर्फ भरत पुत्र बलराम यादव उम्र करीब 22 वर्ष निवासी तालावपुरा थाना कोतवाली जिला ललितपुर,
2. संदीप तिवारी पुत्र पुरूषोत्तम तिवारी उम्र करीब 32 वर्ष निवासी टीकरा थाना बानपुर जिला ललितपुर,
3. सोनू यादव उर्फ सुन्दर सिंह पुत्र स्व0 बुन्देल सिंह उम्र करीब 30 वर्ष निवासी बन्दरगुढा थाना जाखलौन ललितपुर हाल कस्वा व थाना जाखलौन ललितपुर,
4. मोहित यादव पुत्र फूल सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी दिदौरा थाना वानपुर जिला ललितपुर,
5. प्रभान यादव पुत्र रतिभान यादव उम्र करीब 29 वर्ष निवासी सिद्दनपुरा थाना कोतवाली जिला ललितपुर,
6. शक्ति वाल्मीक पुत्र दिलीप वाल्मीक उम्र करीब 28 वर्ष निवासी साईं मंदिर के पास मजरा तालाबपुरा थाना कोतवाली ललितपुर जिला ललितपुर।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य