ललितपुर। पावागिरि क्षेत्र प्रबंध समिति की शोक सभा में राकेश कुमार रवि जैन के पूजनीय पिता जी एवं चक्रेश कुमार स्वतंत्र जैन बुढ़पुरा वालों के चाचा जी निर्मल कुमार जैन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, मंत्री जयकुमार जैन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद जैन, उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा, संयुक्त मंत्री विकास भंडारी, उपमंत्री आकाश चौधरी, ऑडिटर पंकज भंडारी, डॉ. महेंद्र जैन, सनत कुमार, अनिल चौधरी, देवेंद्र बसार, कमलेश सिर्सी, प्रीतेश पवैया, विजय कुमार, आनंद जैन, दानाशाह, अनिल कुमार, अटल जैन, धर्मेंद्र जैन, आदेश कुमार, सोनल जैन, अभिषेक मिठया, सौरभ जैन, अमित कुमार, संदीप जैन आदि ने श्रद्धांजलि समर्पित की। वहीं भारतीय जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय शाखा तालबेहट की शोक सभा में जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने धर्मश्रेष्ठी निर्मल कुमार जैन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पुष्पेंद्र जैन, प्रवीन भंडारी, राकेश सतभैया, कपिल मोदी, हितेंद्र पवैया, विकास पवा, अरविन्द कुमार, विकास भंडारी, रोहित बबीना, पंकज भंडारी, जितेंद्र जैन बड़ौरा, विनय जैन गरेठा, अरविन्द जैन नयाखेड़ा, ऋषभ जैन विरधा, सुनील जैन करैरा, पुनीत जैन आदि ने श्रद्धांजलि समर्पित की।









