ग्राम बारचौन के होनहार ने पावरग्रिड में चयन के बावजूद एनटीपीसी को दी प्राथमिकता

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी तहसील के ग्राम बारचौन निवासी नवल यादव, पुत्र आशाराम यादव, का चयन भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीन महारत्न कंपनी एनटीपीसी (NTPC) में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (समूह ‘ए’) पद पर हुआ है। उन्होंने आईईटी, लखनऊ से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की शिक्षा प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि उनका चयन पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) में भी हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने करियर के लिए एनटीपीसी को प्राथमिकता दी।
नवल यादव की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामवासियों ने इसे जनपद के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नवल यादव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को निरंतर मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने सपनों को साकार करने का संदेश भी दिया।








