बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष मा0 लाखन सिंह चौहान उ0प्र0 चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ एवं जिला महामंत्री मा0 रामबाबू विश्वकर्मा जी उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता वीर भूमि झाँसी के जिलाध्यक्ष विहारी लाल बरल जी ने की।
बैठक में परिषद के पदाधिकारी मा0 दीपक वाल्मीकि, जिला प्रभारी झाँसी मण्डल, कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, बुन्देलखण्ड प्रभारी रामनरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व वाहक अध्यक्ष जितेन्द्र कागरे जी, जिला कार्य0 अध्यक्ष सतीश कुमार जी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कोरी जी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजय वाल्मीकि जी, संयुक्त मंत्री संतोष महर्षि, सचिव सोवरन सिंह, अमर सिंह, प्रचार मंत्री पुरुषोत्तम, कोषाध्यक्ष जी, मण्डल महासचिव मा0 आलोक कुमार, आनंद कुमार, अमृतलाल, मोहनलाल, पृथ्वीराज सिंह, सतीश कुमार, बृजेश कुमार जी, सुखनन्दन, बादाम, रवि, संतोष कुमार जीतू, नरेश कुमार, नरेन्द्र सिंह, बालवीर सिंह, राजाराम, संदीप कुमार, अरुण कुमार, राजेश कुमार, राजेश कुमार, राकेश, अजय कुमार, अमित कुमार, राजेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, दीपा पवार, बबली, राजेश कुमार, जगत नारायण, सूरज प्रसाद, संतोष कुमार, राजेश कुमार, राम कुमार, सतीश चौधरी एवं जनपद झाँसी के दूर-दराज से आये अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक में समस्त कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से परिषद की सदस्यता ग्रहण कर परिषद पर अपना पूर्ण विश्वास एवं भरोसा व्यक्त किया।
बैठक में जनपद झाँसी के दूर-दराज से आये कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि 10 वर्ष का ए0सी0पी0 एवं 16 वर्ष का ए0सी0पी0 अभी तक नहीं लगाया गया है। इस सम्बन्ध में परिषद को प्रत्यावेदन देकर जिला पंचायत राज अधिकारी , झाँसी जी को सम्बोधित प्रार्थना पत्र उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी परिषद एवं उ0प्र0 चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ को संयुक्त रूप से सौंपा गया।
बैठक में बृजेश कुमार जी द्वारा प्रस्ताव किया गया कि श्रीमती दीपा पवार को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, झाँसी एवं सोवरन सिंह द्वारा प्रस्ताव किया गया कि श्रीमती बबली को महिला प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री बनाया जाए। बैठक में पधारे कर्मचारियों द्वारा सर्वसम्मति से दोनों प्रस्तावों पर पूर्ण सहमति देकर महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष श्रीमती दीपा पवार को एवं महामंत्री पद पर श्रीमती बबली जी को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी से सफाई कर्मचारियों के प्रत्यावेदनों के शीघ्र निस्तारण हेतु आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई








