एसओसी कोर्ट महरौनी में संचालित करने की मांग, बार संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

महरौनी, ललितपुर।
चकबंदी संबंधी मामलों में किसानों को ललितपुर मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ने से बढ़ रही परेशानियों को लेकर बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमनारायण सोनी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर एसओसी (सेटलमेंट ऑफिसर, कंसोलिडेशन) कोर्ट को पुनः महरौनी में संचालित किए जाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पूर्व में एसओसी कोर्ट महरौनी में संचालित होने से चकबंदी के मामलों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण हो जाता था, जिससे किसानों को समय और धन दोनों की बचत होती थी। वर्तमान में सभी प्रकरण ललितपुर मुख्यालय में सुनवाई के कारण दूरदराज के किसानों को अनावश्यक आर्थिक, मानसिक एवं समय संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बार संघ ने जनहित में एसओसी कोर्ट का संचालन पुनः महरौनी से शुरू कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान बार संघ के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य