विश्व स्कार्फ दिवस मनाया गया

बड़ागांव घसान। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ागांव घसान (जिला टीकमगढ़) में 1 अगस्त 2026 को विश्व स्कार्फ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य रामनरेश सिंह राजपूत को स्काउट स्कार्फ पहनाकर किया गया तथा स्कार्फ के महत्व एवं उसके गौरवपूर्ण इतिहास की जानकारी दी गई।मीडिया प्रभारी एडवोकेट प्रभात जैन बताया की
इस अवसर पर स्काउट प्रभारी शिक्षक सुनील कुमार जैन ने स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों को प्रतिज्ञा एवं नियमों की शपथ दिलाई तथा स्काउटिंग के आदर्शों का पालन करने का संकल्प कराया। उप प्राचार्य सत्येन्द्र सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में स्काउट आंदोलन के महत्व, अनुशासन, सेवा भावना एवं चरित्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर राकेश यादव, प्रियम जैन सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य