समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अन्तर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र तालबेहट में हुआ मेडिकल असिसमेंट कैम्प का आयोजन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार के निर्देशन में और खण्ड शिक्षा अधिकारी तालबेहट समर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक संसाधन केंद्र तालबेहट में मेडिकल असिसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। तालबेहट के परिषदीय विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों हेतु मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं से संबंधित बच्चों ने प्रतिभाग किया। मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा 31 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई और जांचोपरांत 26 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र , यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए कुछ बच्चों को जांच हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।

उक्त शिविर में विशेष शिक्षक पुनीत कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह सहित समस्त बीआरसी स्टाफ का सहयोग रहा।
कैम्प का समापन जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) सुजीत कुमार मौर्य द्वारा सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त कर किया गया।









