श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मन्नू कोरी ने आश्वासन दिया कि वो शीघ्र ही विधानसभा में पृथक बुंदेलखंड प्रान्त का मुद्दा उठायेंगे

ललितपुर। बु. वि. सेना के कार्यकर्ताओं ने बु. वि. सेना ने केन्द्रीय प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में एक ज्ञापन प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मन्नू कोरी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि आगामी विधानसभा सत्र में पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त का प्रस्ताव पास करा के प्रान्त निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाये।
आज सुबह से बु. वि. सेना के दर्जनों कार्यकर्ता शाही रोड पर एकत्र होकर जलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए स्टेशन रोड से होते हुए राज्यमंत्री मन्नू कोरी के निवास पर पहुंचे और आगामी विधानसभा सत्र में पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण का प्रस्ताव पास कराने हेतु एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अन्तर्गत निम्न बिंदुओं पर मांग की गई।
1- बुन्देलखण्ड की जनता लंबे समय से पृथक राज्य की मांग कर रही है।
2- बुन्देलखण्ड विकास सेना पिछले 25 वर्षों से गांधीवादी एवं लोकतांत्रिक तरीके से इस मांग को उठाती रही है।
3- प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद बुन्देलखण्ड आज भी पिछड़ेपन, बेरोजगारी, उद्योगों के अभाव, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली एवं पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है।
4- सूखा, बाढ़, पलायन, भ्रष्टाचार, सूदखोरी एवं सामाजिक विषमताओं ने क्षेत्र के विकास को बाधित किया है।
5- महारानी लक्ष्मीबाई, गोस्वामी तुलसीदास, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त, मेजर ध्यानचंद एवं वृन्दावनलाल वर्मा जैसी महान विभूतियों की कर्मभूमि होने के बावजूद यह क्षेत्र निरंतर उपेक्षित रहा है।
6- पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त का गठन ही क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास का प्रभावी समाधान है।
ज्ञापन लेते हुए प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मन्नू कोरी ने पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण का समर्थन करते हुए आश्वस्त किया कि वो इस बाबत शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण के प्रस्ताव के बात करेंगे।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि जब पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण नहीं हो जाता है तब तक वो चैन से नहीं बैठेंगे।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने बताया कि इसी श्रंखला में बु. वि. सेना सांसद कार्यालय का घेराव करते हुए सांसद को एक ज्ञापन सौंपेंगी।
ज्ञापन पर बु. वि. सेना के केन्द्रीय महामंत्री महेंद्र अग्निहोत्री, जिला कमांडेंट सुधेश नायक, मुकेश मुड़रा , मनोज शर्मा, सुनील अग्रवाल, विजय उपाध्याय, राजमल बरया, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, विजय जैन, सलीम खां, लक्ष्मी शर्मा, हेमंत रोड़ा , जानकी प्रसाद, मुकेश शर्मा, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुन्देला, कदीर खां, मुन्ना महाराज त्यागी, राकेश तिवारी, पवन शर्मा, प्रकाश पेंटर, संजू राजा, विनोद साहू, परवेज पठान , आनंद सेन , प्रेमशंकर गुप्ता, नंदराम कुशवाहा, गौरव विश्वकर्मा, सुरेश कुमार झा, कमल विश्वकर्मा, जगदीश झा, रामप्रसाद झा, प्रदीप साहू, मथुरा प्रसाद मिश्रा के हस्ताक्षर हैं।
जय जय बुन्देलखण्ड
हरीश कपूर ‘टीटू’
केन्द्रीय प्रमुख
बुन्देलखण्ड विकास सेना, ललितपुर









