महरौनी, ललितपुर।
करीब दो माह पूर्व सेंट्रल बैंक, महरौनी से रुपये निकालकर जा रहे किसान का नकदी से भरा बैग चोरी करने की वारदात का महरौनी पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के एक शातिर सदस्य को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की ₹2,23,560 नकदी, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। गिरोह के दो अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार पांडेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली।
गौरतलब है कि 29 मई 2026 को ग्राम पड़वा निवासी तेज सिंह सेंट्रल बैंक, महरौनी से नकदी निकालकर अपनी मोटरसाइकिल के बैग में रखकर जा रहे थे। तहसील के समीप अज्ञात चोर बैग पार कर ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।
30 जुलाई की रात ग्राम चढ़रऊ के पास पुलिस की घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में सोनू धापनी (35) निवासी ग्राम कड़िया सांसी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह संगठित गिरोह का सदस्य है, जो बैंकों से बड़ी रकम निकालने वाले लोगों की रेकी कर मौका मिलते ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने महरौनी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की रकम आपस में बांट ली गई थी और बरामद नकदी उसके हिस्से की है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेशचन्द्र, उपनिरीक्षक गुलाम फरीद (चौकी प्रभारी खितवास), उपनिरीक्षक अनीत कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र पाण्डेय तथा हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र राजावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार इज यूज इन उन यूज इन किया जाएगा।










