बुंदेलखंड की पावन धरा सिद्ध क्षेत्र आहार जी में भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न हुआ मंगल कलश स्थापना महोत्सव

आचार्य श्री 108 विवेक सागर जी ससंघ की पावन सन्निधि में स्थापित हुआ मंगल कलश, श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ लिया धर्मलाभ

टीकमगढ़। टीकमगढ़ से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित पावन धरा श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र आहार जी में शुक्रवार को परम पूज्य आचार्य श्री 108 विवेक सागर जी महाराज ससंघ की पावन सन्निधि में मंगल कलश स्थापना महोत्सव अत्यंत भव्यता, दिव्यता एवं धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
महोत्सव के दौरान विधि-विधानपूर्वक मुख्य मंगल कलश की स्थापना की गई तथा पवित्र ड्रॉ (लॉटरी) के माध्यम से मंगल कलश निकाला गया, जिसे प्राप्त करने वाले श्रद्धालु स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानते हुए भाव-विभोर हो उठे। संपूर्ण वातावरण “जय जिनेंद्र”, “आचार्य श्री की जय” और धर्ममय जयघोषों से गुंजायमान हो गया।

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने बताया कि आचार्य श्री के धर्म सभा हाल में मंगल प्रवेश पर सिद्ध क्षेत्र आहार समिति एवं समस्त दिगंबर जैन समाज ने मंगल कलश, धर्मध्वज एवं जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आहार जी गुरुकुलम के छात्रों ने दिव्य घोष, मंगलगान एवं समस्त महिला मंडल ने प्रस्तुति देकर समस्त विद्वानों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनकी अनुशासित एवं मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

जनता जी ने बताया कि आचार्य श्री 108 विवेक सागर जी महाराज के पैरों का प्रक्षालन किया गया फिर उन्हें जिनवाणी भेंट की गई महाराज श्री ने प्रवचन में कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मशुद्धि, संयम, सदाचार और मोक्षमार्ग की साधना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धर्म, अहिंसा और आत्मकल्याण के मार्ग पर दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ने का संदेश देते हुए सभी को मंगल आशीष प्रदान किया।

महोत्सव में दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा एवं बालक-बालिकाओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। संपूर्ण सिद्ध क्षेत्र श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के अद्भुत संगम का साक्षी बना।
प्रथम चक्रवर्ती कलश का सौभाग्य अशोक जैन सुधा जैन फिरोजाबाद को प्राप्त हुआ द्वितीय श्रीजी कलश जैनेंद्र जैन संगीता जैन बैरागढ़ भोपाल को एवं तृतीय लक्ष्मी कलश रमेश जैन शिवपुरी चौथा रिद्धि सिद्धि कलश प्रकाश जैन बल्देवगढ़ पांचवा तीर्थंकर कलश नाथूराम रेखा जैन छठवा शांति कलश प्रकाश जैन खनियाधाना को प्राप्त हुआ
सिद्ध क्षेत्र आहार समिति के अध्यक्ष महेंद्र बड़ागांव एवं मंत्री राजकुमार पठा ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, समाजजनों, स्वयंसेवकों एवं छात्रावास के छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन ने सिद्ध क्षेत्र आहार जी की धार्मिक गरिमा को बहुत ऊंचाइयों तक बढ़ाया है इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल होकर अपने भाग्य को धन्य किया

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य