लाइन सुधारने पहुंचे संविदाकर्मी से मारपीट का आरोप, मोबाइल छीनकर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत

महरौनी (ललितपुर)।
महरौनी विद्युत उपकेंद्र में तैनात एक संविदाकर्मी ने विद्युत लाइन सुधारने के दौरान मारपीट, गाली-गलौज, मोबाइल छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली महरौनी में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
नेगुवां निवासी ईश्वरदास, जो 33/11 विद्युत उपकेंद्र महरौनी में संविदाकर्मी हैं, ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 29 जुलाई की शाम करीब 5:10 बजे वह ग्राम कुंआघोषी में विद्युत लाइन संबंधी शिकायत का निस्तारण करने पहुंचे थे। इसी दौरान जयपाल सिंह एवं कृपाल, दोनों पुत्र स्व. पूरन घोषी, ने उन पर गलत तरीके से कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाया। मना करने पर दोनों ने कथित रूप से गाली-गलौज की और पोल से नीचे उतरते ही उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।
संविदाकर्मी ने बताया कि उनके साथी देवेन्द्र ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य