*गुरु पूर्णिमा पर सांदीपनि विद्यालय में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान*

बड़ागांव घसान। शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ागांव में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कु. रितु जैन, कु. अवनि जैन एवं कु. माही जैन द्वारा माँ सरस्वती की संस्कृत स्तुति से हुआ। अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विद्यालय परिवार ने हरचरण विश्वकर्मा, जगदीश असाटी, डॉ. कैलाश जैन नुना, श्यामसुंदर दीक्षित, सुनील रैकवार (मंडल अध्यक्ष) सहित सभी अतिथियों का सम्मान किया।

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रभाती नायक एवं संस्कृति जैन, भाषण प्रतियोगिता में हिंदी में विशा जैन, अंग्रेजी में दीप्ति चौरसिया तथा संस्कृत में जयांशी जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक वाचन में रितु जैन एवं सिद्धि पाठक को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कक्षा 12वीं की छात्राएँ कविता यादव, निशा यादव एवं सालिका यादव को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10वीं की 8 छात्राओं को भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने पर पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्यामसुंदर दीक्षित, बाबूलाल देवलिया, हरचरण विश्वकर्मा, सुनील रैकवार, स्वामी प्रसाद असाटी, डॉ. कैलाश जैन तथा प्राचार्य रामनरेश सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का ऐसा पावन पर्व है, जो गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि गुरु ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण कर उन्हें ज्ञान, संस्कार और जीवन में सफलता का मार्ग दिखाते हैं। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाकर जीवन में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को आकर्षक बनाया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील कुमार जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन शिक्षक शुभम जैन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

भगवान शिव की आराधना के पावन पर्व सावन माह की आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य