मड़ावरा, ललितपुर।
पावन पर्व गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कस्बा मड़ावरा स्थित श्री शालाजी मंदिर एवं राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा एवं आस्था के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर गुरु परंपरा का सम्मान किया गया तथा देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम में पं. अशोक कुमार रावत, पं. रामबाबू तिवारी (गुड्डू महाराज), पं. लखन तिवारी, सूरज जैन चौधरी, डालचंद्र सोनी, सुखदयाल पाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया तथा दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से समाज में ज्ञान, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया।










