गुरू उपकार कभी भुलाया नहीं जा सकता- मुनि विशद सागर नगर प्रवेश पर प्रभावना पूर्ण हुई अगुवाई, चातुर्मास हेतु अर्पित किया श्रीफल

ललितपुर। संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि विशद सागर महाराज एवं मुनि शिवसागर महाराज ससंघ का आज ललितपुर नगर में पदार्पण पर श्रद्धालुओं ने प्रभावना पूर्ण अगुवाई की। नगर में मुनि संघ के आगमन पर श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकली जिसमें स्वयंसेवक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे महिलाए मंगल कलश लेकर आगे आगे चल रही थी।

आज प्रातःकाल मुनि संघ का पदविहार के०पी०एस डिग्रीकालेज ककरूआ में रात्रिविश्राम के उपरान्त ललितपुर की ओर शुरू हुआ जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने मुनिश्री को श्रीफल अर्पित कर पदविहार कराया। नगर सीमा रेल्वे स्टेशन कासिंग से श्रावक जयजयकार करते हुए मुनि संघ के आगे आगे चल रहे थे। विद्यासागर व्यायामशाला एवं संत सुधासागर जिम्नेजियम वीर व्यायामशाला के स्वयंसेवक पदविहार में जहां शोभायात्रा को अनुशासित करते रहे थे वहीं आचार्य निर्भय सागर वालक मण्डल के स्वयंसेवक दिव्यघोष द्वारा धर्म प्रभावना में आगे आगे थे। शोभायात्रा स्टेशन से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची जहां श्रावकों ने मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया। तुवन चौराहा घंटाघर चौक से मुनि संघ का पदार्पण जैन अटामंदिर की ओर जैसे हुआ श्रवकों का उत्साह अपने आप में अनूठा रहा। जैन अटामंदिर पर जयजयकारों की वीच मुनि संघ का पदार्पण हुआ।

जैन अटामंदिर में धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर श्रेष्ठीजनों द्वारा किया गया जवकि महिला मण्डलों द्वारा शास्त्र भेंट हुआ। जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने मुनिसंघ को ललितपुर में चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित कर आर्शीवाद ग्रहण किया। जवकि मंगलाचरण ज्योति औलिया एवं कल्पना चौधरी द्वारा किया गया। आचार्य श्री की संगीतमय पूजन भक्तिपूर्वक साधू वैयावृत्ति महिला मण्डल के संयोजन में हुई जिसमें ब्रहमचारिणी वहिनों के साथ नंदा सुनंदा महिला मण्डल, सुधा कलश मण्डल, ब्राह्मी सुन्दरी मण्डल, एकता संघ महिला मण्डल, विद्यापूजन मण्डल, नीली श्राविका महिला मण्डल, महिला आदर्श रांगाग ने अर्घ समर्पित किए।

धर्मसभा को मुनि विशदसागर महाराज ने सम्बोधित करते हुए कहा धर्म के संस्कार हमें गुरू के माध्यम से ही मिलते हैं जो जीवन का उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते है। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज द्वारा जीवन में मिले संस्कारों को अतुलनीय बताते हुए उन्होने कहा आज जो कुछ भी मैं हूँ वह उन्हीं के आर्शीवाद का फल है। उन्होने निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज को अग्रज गुरू भाई बताते हुए कहा उन्होने धर्म संस्कृति और तीर्थों के लिए जो किया है उसको युगों-युगो तक भुलाया नहीं जा सकता। ललितपुर के श्रावक धर्म के मार्ग में सदैव आगे रहे हैं। उन्होने चातुर्मास को श्रावक और साधुओं दोनो के लिए उपयोगी बताते हुए अनुशासित और मर्यादित रहने के लिए सीख दी। इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया ने समाज में अमर्यादित टिप्पणी पर गम्भीर रूख अपनाते हुए और शोशल मीडिया एवं आपस में अप्रभावना पूर्ण संदेशों से बचने को कहा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आकाश जैन द्वारा किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, मंदिर प्रबंधक अजय जैन गंगचारी, मनोजजैन बबीना, महेन्द्र जैन मयूर, अखिलेश जैन गदयाना, सीए संजीव जैन, सनत जैन खजुरिया, सीए सौरभ जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, अशोक जैन दैलवारा, आनंद जैन भागनगर, धन्यकुमार जैन, प्रफुल्ल जैन, सजल जैन जोली, अमित जैन सराफ, विमल जैन पीहर साडी, संजीव जैन लकी, महेन्द्र सराफ वैद्य, प्रवीण गुरूवर शशांक जैन एड, अंशुल जैन पहलवान, पत्रकार अनंत सराफ, मनोज जैन, शैलेश जैन के अतिरिक्त अनीता मोदी, वीणा जेन, उमा सैदपुर, अंजली सराफ, अर्चना जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य