चिता पर पेट्रोल डालना पड़ा भारी, आग की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलसा भौड़ी गांव में अंत्येष्टि के दौरान हादसा, सीएचसी महरौनी से मेडिकल कॉलेज ललितपुर किया गया रेफर

महरौनी (ललितपुर)।
महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम भौड़ी में एक महिला की अंत्येष्टि के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। चिता पर पेट्रोल डालते समय अचानक आग भड़कने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महरौनी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भौड़ी निवासी गज्जू कुशवाहा की पत्नी कुमाबाई का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम में किया जा रहा था। बताया जाता है कि चिता में लकड़ियां पूरी तरह नहीं जल पा रही थीं। इसी दौरान मृतका के परिवार का ही युवक अरविंद्र कुशवाहा, पुत्र स्वर्गीय कुटुवां कुशवाहा, एक कुप्पी में बचा हुआ पेट्रोल चिता पर डाल रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पेट्रोल चिता पर डाला गया, अचानक आग की तेज लपटें उठीं और कुप्पी में आग लग गई। इससे पेट्रोल युवक के ऊपर छिटक गया और वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना से मुक्तिधाम में अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों ने तत्काल युवक को सीएचसी महरौनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य