राजकीय आईटीआई मड़ावरा में यूपीएसडीएम के एसटीटी प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ, राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया उद्घाटन

मड़ावरा (ललितपुर), 27 जुलाई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मड़ावरा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के अंतर्गत संचालित शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग (STT) प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ सोमवार को मड़ावरा विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री माननीय श्री मनोहर लाल पंथ द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत माननीय मंत्री जी ने प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया तथा परिसर का अवलोकन किया।
अपने संबोधन में राज्य मंत्री श्री पंथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगारपरक एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से यूपीएसडीएम की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य इंजी. प्रशांत तिवारी एवं उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की और कहा कि संस्थान क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य श्री राजपाल जी, श्री प्रमोद तिवारी जी एवं श्री दीपक सोनी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त ब्लॉक प्रमुख, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के युवा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के शिक्षक देवेंद्र कुमार, अनू पुरोहित, अनुराग प्रजापति, दीपक प्रजापति, ऋषि एवं मोहिनी तथा अन्य स्टाफ सदस्य मनोज कुमार, अशोक, मुलायम सहित समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में प्रधानाचार्य इंजी. प्रशांत तिवारी ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, प्रशिक्षकों, कर्मचारियों एवं उपस्थित सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य