एक बार रक्तदान करना चार धाम की तीर्थयात्रा के समान है:- टीटू कपूर

ललितपुर। आज बुंदेलखंड विकास सेना के जांबाज सैनिक भगवत प्रसाद विश्वकर्मा ने ग्राम झारकोन निवासी शालिनी सहरिया को रक्तदान करके उनके प्राणों की रक्षा की। गौरतलब है कि ग्राम झारकोन निवासी शालिनी सहरिया के गम्भीर रूप से बीमार होने के कारण प्लेटलेट कम हो रही थी जिस कारण उनको तत्काल ब्लड चढ़वाने आवश्यकता हुई। इस मौके पर बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू अपने जांबाज सैनिक भगवत प्रसाद विश्वकर्मा को तैयार करके प्रथम बार ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित किया और पीड़िता के प्राणों की रक्षा की ।
इस मौके पर बु. वि. सेना प्रमुख ने भगवत प्रसाद विश्वकर्मा को सम्मानित करते हुए कहा कि एक बार ब्लड डोनेट करने में चार धाम की यात्रा करने के बराबर पुण्य मिलता है तथा उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर के साथ साथ मन स्वस्थ भी रहता है जिस तरह हम कुएं के पानी को कितना भी निकालो फिर भी जड़ से स्वच्छ पानी आता है इसी तरह हमारे शरीर की संरचना ऐसी है कि रक्तदान करने के बाद कुछ ही समय फिर से शरीर में रक्त का निर्माण हो जाता है।
इस मौके पर राजकुमार कुशवाहा , कमल विश्वकर्मा, प्रकाश पेंटर आदि उपस्थित रहे ।

जय जय बुंदेलखंड
हरीश कपूर टीटू
केन्द्रीय प्रमुख बु. वि. सेना
ललितपुर

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य