*पुष्पांजलि लेडीज विंग द्वारा ‘पुष्पांजलि बाजार’ लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का भव्य आयोजन*

*कोलकाता दिगम्बर जैन समाज की प्रमुख संस्था में से एक “पुष्पांजलि” लेडिस विंग्स द्वारा आयोजित लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सौरभ हरियाणवी*
*स्थान: एजेस बैंकवेट हाल*

*कोलकाता के ए जे स बैंकवेट हाल में पुष्पांजलि लेडीज विंग द्वारा दो दिवसीय (25 एवं 26 जुलाई) ग्रैंड लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी ‘पुष्पांजलि बाजार’ का सफल आयोजन किया गया। सावन और आगामी राखी के त्योहार को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस प्रदर्शनी में फैशन,लाइफस्टाइल और फेस्टिव शॉपिंग से जुड़े स्टॉल्स लगाए गए, जिन्हें शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिला।*

*इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में बॉलीवुड अभिनेता सौरभ हरियाणवी ने शिरकत की। पुष्पांजलि लेडीज विंग के सदस्यों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया।*

*मुख्य आकर्षण एवं घोषणाएं:*
*नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा: आयोजन के दौरान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नूपुर जैन को सम्मानित किया गया।*

*सौरभ हरियाणवी जी ने बताया कि आगामी 29 अगस्त को ‘आईटीसी सोनार’ (ITC Sonar) में एक बड़े शो का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियां—पूजा बत्रा, स्नेहा उल्लाल एवं अन्य प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी।*

*मुख्य अतिथि का वक्तव्य:*
*सौरभ हरियाणवी ने कहा, “पुष्पांजलि परिवार से मिलकर मुझे ऐसा लग रहा है मानो मैं काफी समय से इन्हें जानता हूँ। यहाँ आकर बेहद आत्मीयता महसूस हुई। जीवन में सकारात्मकता और प्रेरणा के लिए ईश्वर भक्ति और आस्था बेहद ज़रूरी है।”*

*आयोजकों ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नूपुर जैन, सौरभ हरियाणवी एवं कोलकाता दिगम्बर जैन समाज के प्रायः सभी साधर्मी बंधुओं के आने से इस ग्रैंड एग्जिबिशन की रौनक और सफलता दोगुनी हो गई।*

*पुष्पांजलि लेडीज विंग आगे भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए ऐसे मंच प्रदान करती रहेगी।*

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य