महरौनी,ललितपुर।
शासन के निर्देशानुसार शनिवार को कोतवाली महरौनी परिसर में थाना दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए।
थाना दिवस में भूमि विवाद, आपसी विवाद, राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न विषयों से जुड़े कुल पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने उपस्थित लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द एवं शांति कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।









