रजिस्ट्री में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, अधिवक्ता ने सब-रजिस्ट्रार व रजिस्ट्री लेखक पर कार्रवाई की उठाई मांग

महरौनी, ललितपुर।
तहसील महरौनी के एक अधिवक्ता ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री के दौरान फर्जी हस्ताक्षर कर विक्रय पत्र निष्पादित किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने बार संघ अध्यक्ष को प्रार्थना-पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना-पत्र के अनुसार, अधिवक्ता पुरूषोत्तम अहिरवार का आरोप है कि 16 जुलाई 2026 को महरौनी स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में एक विक्रय पत्र का निष्पादन किया गया, जिसमें उनकी जानकारी और सहमति के बिना उनके फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज तैयार कर दिया गया। उनका कहना है कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो संबंधित अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब देने के बजाय उन्हें धमकाया।
अधिवक्ता का आरोप है कि सब-रजिस्ट्रार एवं रजिस्ट्री लेखक की मिलीभगत से कूटरचित विक्रय पत्र तैयार किया गया तथा उनके हस्ताक्षर अंकित कर दिए गए।
उन्होंने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। यह मामला सामने आने के बाद महरौनी के रजिस्ट्री कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य