गोमाता के संरक्षण एवं सम्मान हेतु राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन

टीकमगढ़। गोमाता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान की मांग को लेकर जिले के समस्त गौ-प्रेमियों एवं गोसेवकों द्वारा राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

आश्रय गौ सेवा केंद्र के गोसेवक सार्थक जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई को सुबह प्रातः 9:00 बजे गुलाब गार्डन पर एकत्रित होंगे एवं 10:30 पर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे ज्ञापन के माध्यम से भारत में गोमाता को “राष्ट्रमाता” का दर्जा प्रदान करने, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु सख्त एवं प्रभावी कानून बनाने तथा आवारा, बेसहारा एवं घायल गौवंश के लिए चारा, चिकित्सा एवं समुचित संरक्षण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

सार्थक ने कहां कि इन मांगों के समर्थन में शहर में व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर गोसंरक्षण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इसी क्रम में संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर जिले के अनेक संत-महात्मा, गौसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने सभी गौ-प्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गोमाता के संरक्षण एवं सम्मान के इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य