महरौनी -शासन के निर्देशानुसार आज कोतवाली महरौनी परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए।
थाना दिवस में भूमि विवाद, आपसी विवाद, राजस्व संबंधी मामलों तथा अन्य शिकायतों सहित कुल 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। थाना दिवस में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।









