 *सड़क दुर्घटना से पीढ़ित परिवार के दुख में सहभागी बने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, हर सम्भव सहायता का दिलाया भरोसा*

 *पुलिस अधीक्षक के साथ पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस, सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के दिये निर्देश*
 *रोड़ा कट को ब्लैक स्पॉट घोषित कर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गांव के सम्पर्क मार्ग निर्माण के दिये निर्देश*
 *भविष्य में जनपद में किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम किये जाने के लिए आकस्मिक सड़क सुरक्षा की बैठक बुलाकर किया जाएगा मंथन*

ललितपुर। शहर के समीप रोड़ा गांव के नेशनल हाईवे-44 पर बने कट पर दो दिन पूर्व गुरूवार को हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन युवाओं की आकस्मिक मृत्यु से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। इस दुखद दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश शनिवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के साथ स्वयं दुर्घटना पीढ़ित परिवार के घर पहुंचे।
जिलाधिकारी ने शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवार के साथ खड़ा है और परिवार की हर सम्भव सहायता की जाएगी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि वह पीढ़ित परिवार को शासन द्वारा संचालित सभी पात्र कल्याणकारी योजनाओं से तत्काल आच्छादित कराते हुए उन्हें अधिकतम लाभ दिलायें, ताकि विपरीत परिस्थितियों में परिवार को आवश्यक सम्वल मिल सके।
परिजनों एवं ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने रोड़ा गांव को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग तथा गांव से श्यमसान घाट तक जाने वाले मार्ग को पक्का कराने के लिए ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत से शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटना की पुनरावृत्ति रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नेशलन हाईवे अथॉरिटी तथा लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को निर्देशित किया कि वह दुर्घटना स्थल को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित करते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करायें। उन्होंने चेतावनी संकेेत, रम्बल स्ट्रिप, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्पीड कण्ट्रोलर एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों को शीर्घ लागू करने के निर्देश दिये, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
जिलाधिकारी के इस मानवीय एवं संवेदनशील पहल की ग्रामीणों और परिजनों ने सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन का इस कठिन समय में उनके बीच पहुंचना उन्हें मानसिक संवल प्रदान करने वाला है। जिला प्रशासन ने भी आस्वस्त किया कि पीढ़ित परिवार के हितों की रक्षा तथा सड़क सुरक्षा के स्थायी उपायों के लिए हर संभव कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य