ललितपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद के चित्र पर पुष्पांजलि कर पूर्व सांसद के जीवन से जुड़ी स्मृतियों को याद किया गया। इस दौरान जिला महासचिव शिशुपाल सिंह लोधी, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शत्रुघ्न यादव, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी हरिसिंह यादव जिजयावन, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष अनवर खान, जिला सचिव राजेश यादव जय गुरुदेव, जिला सचिव शाकिर अली, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, लाखन यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, अशोक अहिरवार, पुष्पेंद्र यादव, विनोद रायकवार, भजनलाल कुशवाहा, मूरत सिंह यादव, रमान सिंह, राजेश झा, सौरभ प्रजापति, इंद्रपाल सिंह यादव, रामनरेश यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, चंद्रपाल सिंह यादव, राममूर्ति तिवारी, देशराज सिंह यादव, बलराम अहिरवार,शहरोज खान, यादवेन्द्र सिंह यादव, राहुल अहिरवार, अनुज लोधी, छककी लाल रैकवार, संतराम यादव, कृष्ण पाल यादव, यादवेन्द्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, राहुल सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।









