भारतीय जैन मिलन सहित विभिन्न संगठनों ने शोक सभा में श्रद्धांजलि समर्पित की। ममता की मूर्ति शीला देवी जैन एवं श्रावक श्रेष्ठी चौधरी संतोष कुमार जैन को श्रद्धांजलि समर्पित की

ललितपुर। भारतीय जैन मिलन की एक शोक सभा में सिंघई नरेन्द्र कुमार पीएनबी महेंद्र जैन (पूर्व पार्षद) सुरेंद्र कुमार शैलेंद्र जैन की पूजनीय माताजी श्रीमती शीलादेवी जैन एवं स्वर्गीय मोतीलाल चौधरी के सुपुत्र जयकुमार एड. चंद्रशेखर रविशेखर के भाई एवं शीतोष जैन, शिक्षक राहुल जैन के पूज्यनीय पिताजी संतोष कुमार चौधरी आरटीओ के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत जनों का स्नेह, सेवा, सरलता एवं सामाजिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की चिरशांति एवं शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रभात जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र जैन पंचमनगर, डॉ.अक्षय जैन टड़ैया, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुरेश बाबू जैन एडवोकेट, विजय जैन लागोंन, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रेयांश जैन गदयाना, क्षेत्रीय मंत्री सुबोध जैन, क्षेत्रीय मुख्य संयोजक सनत जैन खजुरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय जैन वरया, क्षेत्रीय मुख्य प्रचार संयोजक विशाल जैन पवा, क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री सुरेन्द्र जैन बुढ़वार, संयोजक आनंद जैन बीमा, अभिषेक अनौरा, चंद्रकुमार लोहिया, आवेश जैन आदि प्रमुख रहे। इसी क्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज, बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, अहिंसा सेवा संगठन एवं जैन शिक्षक सामाजिक समूह सहित विभिन्न संगठनों की शोक सभा में श्रद्धांजलि समर्पित की गयी।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य