ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दिवंगत पं. काशीराम तिवारी की आत्मशांति के लिए की प्रार्थना

महरौनी, ललितपुर।
ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान (पंजी.) के तत्वावधान में ब्राह्मण महामंडल, विधानसभा क्षेत्र महरौनी द्वारा संगठन अध्यक्ष पं. रामविलास कटारे की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कस्बा महरौनी के मडावरा रोड निवासी शिक्षक पं. महेश कुमार तिवारी एवं बानपुर रोड निवासी पं. परशुराम तिवारी के पूज्य पिता पं. काशीराम तिवारी के निधन पर उनके निज निवास पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया तथा शोक-संवेदना पत्र भेंट कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक सभा में पं. रामविलास कटारे, श्रीप्रकाश दीक्षित, जगदीश पंडा, कमलेश पंडा, रामकुमार नायक, ब्रजेश रिछारिया, पुष्पेंद्र पटेरिया, शैलेन्द्र नायक, ब्रजबिहारी पटेरिया, ब्रजेश चौबे (शिक्षक), हरगोविंद सिरवरैया, अवधेश नायक, ब्रजेश तिवारी, सौरभ तिवारी, गौरव तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य