मड़ावरा में महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मड़ावरा, ललितपुर। कस्बा मड़ावरा स्थित प्राचीन श्री शाला जी मंदिर परिसर में महिला मंडल द्वारा धार्मिक कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा आदिशक्ति की विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ की गई। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात मंदिर परिसर में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महिलाओं को आभूषण पसंद होते हैं, उसी प्रकार धरती मां का सबसे सुंदर आभूषण हरे-भरे पेड़-पौधे हैं। वृक्ष न केवल पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, फल, छाया और अनेक उपयोगी संसाधन भी प्रदान करते हैं।
महिलाओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण अवश्य करना चाहिए और लगाए गए पौधों की देखभाल भी करनी चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम सभी की है।
कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की ओर से प्रसाद वितरण किया गया तथा भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक वातावरण के बीच हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज के लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य