*भारतीय जनता पार्टी महरौनी विधानसभा का बूथ सम्मेलन सम्पन्न*

महरौनी में नगर स्थित स्थानीय वृन्दावन मैरिज गार्डन में विधानसभा महरोनी का वूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न हुआ। विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय दुबे,एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पं गौरव गौतम ने की एवं ओजस्वी संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर पंथ उर्फ चंदू भैया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला महामंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम की रुपरेखा रखते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष ही किसी पार्टी की रीढ़ होते हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह किसी जंजीर की मजबूती के लिए उसकी हर कड़ी की मजबूती जरुरी होती है उसी तरह किसी विधानसभा संगठन की मजबूती के लिए बूथ मजबूत होना जरूरी होता है।
मुख्य अतिथि श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्षों को आगामी बूथ स्तर पर बैठकों को आयोजित कर शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना,हर लाभार्थी तक लाभ पहुंचाने के क्षेत्र में प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने बूथ कमेटियों से आग्रह किया कि वे उनके क्षेत्र में होने बाले विकास कार्यों शिलान्यास और लोकार्पण में सहभागिता करें और इन विकास कार्यों की चर्चा आम जन से भी करें। उन्होंने बूथ कमेटियों से आग्रह किया कि वे उनके क्षेत्र में रहने बाले बरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से लगातार सम्पर्क में रहें और हर कार्यक्रम में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करें।

बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में संजय दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष झांसी ने विधानसभा महरोनी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बूथ सशक्तिकरण,पन्ना प्रमुख रचना,मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं आगामी चुनावी रणनीति पर सभी बूथ अध्यक्षों से सार्थक चर्चा की ।
उन्होंने कहा कि हमें यह मान कर चलना चाहिए कि हमने अगर बूथ जीता, तो चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष हमारे संगठन की रीढ़ और नींव हैं।यदि हमारी नींव कमजोर होगी तो इमारत कमजोर होगी । उन्होंने कहा कि आज के इस उत्साह पूर्ण वातावरण में इस सम्मेलन में
बूथ के सभी कार्यकर्ताओं का जोश और संकल्प देखकर विश्वास है कि हर बूथ पर कमल खिलेगा।
अन्त में आभार कार्यक्रम के महरोनी विधानसभा संयोजक अरुण द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, जिला महामंत्री गौरव गौतम, चन्द्रशेखर पंथ उर्फ चंदू भैया,जिला उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक, उमाशंकर भोंड़ेले,महरौनी विधानसभा के समस्त मण्डल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी , शैलेन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला ,दीपेंद्र सिंह बृजेश सिंह राजपूत, रामगोपाल विश्वकर्मा, रामस्वरूप पटेल, मुकेश पाल आशीष रावत,मिहिरवान पटैल,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु,अरुण द्विवेदी ,राघवेंद्र पटेरिया , जिला प्रतिनिधि लखन तिवारी, महेंद्र सिंह राजावत,रवीन्द्र राजा परमार,राजू दुबे नैनवारा , जितेन्द्र तिवारी,दिग्विजय सिंह राजावत,डा स्वाधीनता कृष्ण,बसंती लारिया,रजऊ राजा रमगढ़ा, रामप्रताप सिंह अजनोरा,साहब सिंह बुंदेला, सुरेश टोंटे, विनोद राजपूत, हरीशंकर सोनी,सौरभराजा, जगदीश निरंजन, पियूष शुक्ला,मोना महाराज, विंद्रावन कुशवाहा,राजू राजपूत आदि उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य