ललितपुर : राजकीय मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने एक ज्ञापन
प्रधानाचार्य /मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिया जिसमे
: समस्त आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के चुनाव कराए जाने के संबंध में।

समस्त आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मांग की कि हम अस्पताल में कार्यरत समस्त आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं। कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व एवं उनकी समस्याओं के उचित समाधान हेतु आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का चुनाव कराया जाना आवश्यक है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि समस्त आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के प्रतिनिधियों का चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से दिनांक 02/08/2026 दिन रविवार को कराने की कृपा करें, जिससे सभी कर्मचारियों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर प्राप्त हो सके।
इसके लिए हम सभी कर्मचारी आपके आभारी रहेंगे।
दिनांक: 02/07/2026
स्थान: ललितपुर
जितेन्द्र शहरदार,इन्द्रेश तिवारी,राहुल पिहाल,दीपेश सिंह,दिलीप, आकाश राजपूत,ब्रजेश,राजेंद्र,अनुराग,अमित पंथ,खेमचंद,अमन मारोठिया, ममता,नारायण एवं समस्त आउटसोर्सिंग कर्मचारी
राजकीय मेडिकल कॉलेज/ चिकित्सालय ललितपुर








