महरौनी ललितपुर : पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से अखंड ब्राह्मण महासभा संगठन ब्लॉक महरौनी द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 200 पौधे रोपे गए।
ललितपुर जनपद के महरौनी ब्लॉक क्षेत्र में अखंड ब्राह्मण महासभा संगठन के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कुल 200 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संगठन के बुंदेलखंड सचिव लक्ष्मी नारायण पटेरिया, मंडल मीडिया प्रभारी रोहित रिछारिया, मंडल सचिव राम बाबू दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, युवा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत चौबे, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सौरभ दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शुक्ला, ब्लॉक संयोजक आशीष राजोरिया, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, ब्लॉक वरिष्ठ मीडिया प्रभारी जितेंद्र तिवारी तथा ब्लॉक कोषाध्यक्ष बृजेश भोड़ेले सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का समापन पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेकर किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों को निरंतर चलाने की बात कही।









