राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीईओ से उठाए विद्यालयों के मुद्दे, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

सफाई व्यवस्था, एकल विद्यालय संचालन सहित विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

महरौनी, ललितपुर।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, महरौनी ब्लॉक के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नीतू वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों एवं शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालयों में व्याप्त व्यवस्थागत चुनौतियों के समाधान की मांग करते हुए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कई विद्यालयों में सफाई कर्मियों के नियमित रूप से उपस्थित न होने के कारण स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह इस समस्या से खंड विकास अधिकारी को अवगत कराकर विद्यालयों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगी।
बैठक के दौरान एकल विद्यालयों के संचालन का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। इस पर नीतू वर्मा ने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों में एकमात्र शिक्षक अवकाश अथवा विभागीय कार्य से अनुपस्थित रहते हैं, वहां पूर्व में जारी आदेश के अनुसार नामित शिक्षक, अनुदेशक अथवा शिक्षामित्र ही विद्यालय का संचालन करते रहेंगे। संबंधित आदेश यथावत प्रभावी रहेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने संगठन द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनके चरणबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महरौनी ब्लॉक के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य