तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली तालबेहट पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी सुरेन्द्र सहारिया को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 19 वर्षीय आरोपी सुरेन्द्र सहारिया, पुत्र शिवलाल सहारिया कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम ककड़ारी का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई की गई है । प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है ।
आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 333, 74, 351(3) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया गया है।









