ललितपुर। दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि प्रबंध समिति की एक शोक सभा में कैप्टन राजकुमार जैन (मंत्री श्री दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति, ललितपुर) की धर्मपत्नी चन्द्रलता जैन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, मंत्री जयकुमार जैन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद जैन, उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा, संयुक्त मंत्री विकास भंडारी, उपमंत्री आकाश चौधरी, ऑडिटर पंकज भंडारी, अजय जैन, अरविन्द विरधा, अमित कुमार, संदीप जैन, आदि प्रमुख रहे। भारतीय जैन मिलन एवं अहिंसा सेवा संगठन की एक शोक सभा में विकास जैन (एल आई सी) की पूज्यनीय माता जी चन्द्रलता जैन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। जिसमें श्रेयांश जैन गदयाना, सुबोध जैन, अजय जैन वरया, विशाल जैन पवा, अभिषेक अनौरा, चंद्रकुमार लोहिया, सुरेंद्र कुमार जैन, प्रफुल्ल जैन, आवेश जैन, आनंद जैन आदि ने श्रद्धांजलि समर्पित की। वहीं बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की शोक सभा में जैन शिक्षक सामाजिक समूह के अध्यक्ष जितेंद्र जैन (राजू) एवं शिक्षक सचिन जैन की चाची चन्द्रलता जैन के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि देने वालों में वीर दुबे, विशाल जैन पवा, मनोहर सिंह बुंदेला, गजराज सिंह परमार, रामप्रकाश तिवारी, पुष्पेंद्र जैन, जितेंद्र कुमार, अमित जैन, अंकित चौधरी, अभिषेक कुमार, शुभम जैन, आजाद सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, आदेश पुरोहित, नितिन कुमार, गौरव जैन, संतोष नापित, भूपेंद्र सिंह, पवित्र पटेल, अनिल मिश्रा, राजू यादव, धर्मेंद्र चौरसिया, समीर चौबे, नरेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार, नितीश निरंजन, प्रवीन जैन राहुल, अनिल गुप्ता, आकाश जैन, बृजेश शास्त्री, दिनेश कुमार, राजेश जैन, अभिषेक मोना, महेंद्र जैन, गजेंद्र शिवहरे, रविंद्र कुमार, मनीराम, प्रदीप कुमार, चंद्रभान आदि प्रमुख रहे।









