मड़ावरा । मदनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने वाले एक पीड़ित का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया।
मदनपुर पुलिस थाने पर जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। इसके बाद नियमानुसार गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस टीम ने पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए प्रभावी कार्रवाई की।
पुलिस ने भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर आवेदक के प्रपत्रों को अपलोड किया। इसके बाद विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त तकनीकी डेटा का विश्लेषण कर करीब 1 अदद गिरे व खोए हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।
बरामद मोबाइल फोन को उसके असली स्वामी को नियमानुसार सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।









