व्यापारियों की आवाज को मिलेगी नई मजबूती: समाजवादी व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष बने सजल साहू

महरौनी, ललितपुर।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने संगठन के विस्तार एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से महरौनी निवासी सजल साहू को समाजवादी व्यापार सभा, ललितपुर का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की घोषणा लखनऊ में आयोजित संगठनात्मक बैठक में की गई।
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि नए पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सजल साहू ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश जैन ‘अरिहंत’, प्रदेश मुख्य महासचिव यासिर सिद्दीकी, प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह सलूजा सहित संगठन के पदाधिकारियों ने सजल साहू को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य