भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कठोर कार्रवाई की मांग बजरंग सेना, बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद सहित सभी हिंदूवादी संगठनों ने सामूहिक रूप से सौंपा ज्ञापन

ललितपुर। मौलाना जार्जिस अंसारी द्वारा हिन्दू धर्म के भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में कथित आपत्तिजनक बयान दिए जाने के मामले में निष्पक्ष जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग सेना, बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद सहित सभी हिंदूवादी संगठनों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मौलाना जार्जिस अंसारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को मुस्लिम धर्म का बताते हुए पांच वक्त का नमाजी बताया गया। आरोप है कि उक्त बयान का वीडियो सोशल मीडिया एवं समाचार माध्यमों के जरिए व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक उन्माद फैलने की आशंका उत्पन्न हुई।

ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि हिन्दू धर्म एवं सनातन धर्म को बार-बार कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों द्वारा निशाना बनाया जाता है। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे समाज में आपसी सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध धर्मविरोधी कानूनों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों के हस्ताक्षर बताए गए हैं।
ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में जगतगुरु कृष्णागिरि जी महाराज, डा दीपक पस्तोर, पं. गुरु दत्त चतुर्वेदी, राजाराम साहू, श्याम पटेल, नितिन तिवारी, दीपक नायक, राजीव कुमार, अमित सिंह,बृजेंद्र सिंह गौर,शिव कुमार चंदेल, राज किशोर तिवारी, सानू उपमन्यु पाठक,संतोष कुशवाहा,मोनू तिवारी,पिंटू राजा मगरपुर, राघवेंद्र सिंह राजा, ताहर राजा,जितेन्द्र नायक,प्रिंस त्रिपाठी,रमाकांत दुबे,राम सिंह यादव,संजय सिंह लोधी, नरेश साहू,दीपेश उपाध्याय,अंशुल चंदेल, अशोक पाठक, प्रिंस त्रिपाठी, ताहर राजा, जितेंद्र शर्मा, विजय कुशवाहा, शुभम पटेल, मुकेश कुशवाहा, पंकज तिवारी, सतीश कुशवाहा, सुशील कुमार, अजय सिंह, राकेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य