भारतीय मजदूर संघ जिला ललितपुर की बैठक सम्पन्न “श्रमिकों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं”

ललितपुर : भारतीय मजदूर संघ, जिला ललितपुर की महत्वपूर्ण बैठक ऐतिहासिक सुमेर तालाब के समीप स्थित होटल अनुरस में श्री दीपक मिश्रा, प्रबंधक, सहकारी बैंक, ललितपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री अनिल कुमार उपाध्याय ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भारतीय मजदूर संघ के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ आज देश का सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला श्रमिक संगठन है, इसलिए श्रमिकों के हितों की रक्षा का उत्तरदायित्व भी सबसे अधिक उसी पर है। उन्होंने कहा कि ललितपुर जनपद में संगठन के विस्तार तथा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा सभी प्रकार के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों का समर्थन करता रहा है तथा प्रत्येक श्रमिक तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एनएचएम कर्मचारी, बजाज पावर प्लांट सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा श्रमिकों की इकाइयों का गठन करने तथा पूर्व से कार्यरत राजघाट परियोजना दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न भारतीय मजदूर संघ स्वीकार नहीं करेगा तथा उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक सभी प्रकार के प्रयास करेगा।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री श्रीकांत अवस्थी ने कहा कि विभाग एवं प्रदेश के सहयोग से ललितपुर जनपद में भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई का शीघ्र गठन कर संगठन का व्यापक विस्तार किया जाएगा, जिससे प्रत्येक श्रमिक तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित हो सके।
बैठक का संचालन करते हुए विभाग प्रमुख श्री चंद्रकांत चतुर्वेदी ने कहा कि ललितपुर जनपद औद्योगिक विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां फार्मा पार्क की स्थापना सहित विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे श्रमिकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। ऐसे समय में भारतीय मजदूर संघ का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है कि वह प्रत्येक श्रमिक को संगठित कर उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाए।
बैठक में श्री जगभान कुशवाहा, श्री गुलशन कुमार गुप्ता, श्री जगदीश राजपूत, श्री राहुल कुशवाहा,ईं.हाकिम सिंह, जगवीर सिंह, आराम सिंह, वीर सिंह, काशीराम, जेहिंन्द्र सिंह, परशुराम, अमित प्रजापति, गिरजेश कुमार, आर.जेन, धन्तू लाल, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में श्री सुनील कुमार पाठक ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्ष श्री दीपक मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य