तहसील महरौनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

एसडीएम रजनीश बाजपेई बोले— समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी

महरौनी, ललितपुर।
तहसील महरौनी सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी रजनीश बाजपेई एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी रजनीश बाजपेई ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशों का पालन करते हुए शिकायतकर्ताओं को वास्तविक राहत प्रदान करने पर विशेष जोर दिया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 3, पुलिस विभाग के 4, चकबंदी का 1, पूर्ति विभाग का 1 तथा नगर पंचायत से संबंधित 2 प्रार्थना पत्र शामिल रहे। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजस्व कानूनगो, लेखपाल एवं अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य