प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, चातुर्मास की हुई मंगल शुरुआत

नवागढ़। प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जी स्थित भगवान श्री 1008 अरनाथ स्वामी के अतिशय संपन्न विश्व के एकमात्र दिव्य दरबार में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सरल सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य पूज्य मुनि श्री मंगलानंद सागर जी महाराज एवं मुनि श्री मंगल सागर जी महाराज का चातुर्मास हेतु भव्य एवं मंगलमय प्रवेश श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य मुनि संघ के मंगल प्रवेश का आयोजन आदरणीय बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य श्री जय कुमार जी निशांत के निर्देशन, श्री नवागढ़ गुरुकुलम् ट्रस्ट एवं नवागढ़ समिति के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। गुरुदेव की अगवानी में समिति एवं गुरुकुल परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंगल प्रवेश के अवसर पर समूचा नवागढ़ धर्ममय वातावरण से सराबोर हो उठा। गांव के प्रत्येक घर के बाहर रंगोली सजाई गई तथा महिलाओं ने मंगल कलश लेकर पूज्य गुरुदेव का स्वागत किया। नवागढ़ गुरुकुलम् के विद्यार्थियों ने दिव्य घोष, मंगलगान एवं जयघोष के साथ गुरुदेव का अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर बुंदेलखंड की लोक संस्कृति की भी आकर्षक झलक देखने को मिली। मोनिया पार्टी, दलदल घोड़ी, भजन मंडली, ढपला पार्टी एवं सारंगी पार्टी ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बना दिया।

कार्यक्रम में ब्रह्मचारी जय कुमार निशांत ने क्षेत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। नवागढ़ गुरुकुलम् के विद्यार्थियों ने भावपूर्ण मंगलाचरण प्रस्तुत किया, जबकि श्रद्धेय सुनील जी वेद ने गुरुदेव के श्रीचरणों में अपनी वाणी अर्पित करते हुए गुरुभक्ति व्यक्त की।

अपने मंगल प्रवचन में मुनि श्री ने कहा कि यदि भगवान श्रीराम जैसा आदर्श जीवन जीना है तो उनके समान आदर्श कर्म भी करने होंगे। उन्होंने समाज से गुटखा, तंबाकू, शराब एवं अन्य सभी प्रकार के नशों का त्याग करने का आह्वान करते हुए मानवता, करुणा, सदाचार और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सच्चा धर्म वही है जो व्यक्ति के जीवन में संस्कार, संयम और सेवा का भाव उत्पन्न करे।

गुरुदेव के मंगल आगमन पर आसपास के अनेक गांवों से हजारों श्रद्धालु उपस्थित हुए। इस अवसर पर नवागढ़ समिति एवं नवागढ़ गुरुकुलम् ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गुरुदेव के दर्शन एवं प्रवचन का लाभ प्राप्त किया।

मंगल प्रवेश के उपरांत समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने पूज्य मुनि संघ के श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित कर विनम्र भाव से नवागढ़ में चातुर्मास सम्पन्न कराने का निवेदन किया।

जनता जी ने बताया कि चातुर्मास अवधि में प्रत्येक रविवार प्रातः 9:00 बजे एवं अपराह्न 3:00 बजे पूज्य गुरुदेव के विशेष प्रवचन होंगे। साथ ही प्रवचन के संदेश को अपने शब्दों में प्रस्तुत करने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

इस भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय संचालन प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जी द्वारा किया गया

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य