महरौनी : ग्राम पंचायत कल्यानपुरा में स्वदेशी स्वावलंबी अभियान ललितपुर के पदाधिकारीयों एवं ग्रामीणों के साथ किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम ,
स्वदेशी स्वावलंबी अभियान के जिला समन्वयक ई.हाकिम सिंह जी ने कहा की जिस प्रकार हम अपने बच्चों की देखभाल करते हैं वैसे ही हमें पौधा लगाने के साथ ही उसकी देखभाल भी करनी है,
आगे जिला सह.समन्वयक पी.के.नायक जी ने सभी को संकल्पित किया कि हमें अपनी माँ की तरह एक एक पौधे की सेवा करनी है इसीलिए इसे “एक पेड़ माँ के नाम” के साथ जोड़ा गया है,
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रांतीय सह विचार प्रमुख डॉ. जगवीर सिंह जी, जिला युवा प्रमुख स्वदेशी स्वावलंबी अभियान गुलशन कुमार गुप्ता जी, जिला सह.छात्र प्रमुख राहुल कुशवाहा जी, हरिनारायण पाल, वृंदावन नायक, सुरेंद्र उपाध्याय, कृष्णा नायक, अनुराग नायक, वीरेंद्र नायक, सीताराम झां, अनिल कुमार नायक, प्रकाश वंशकार, मदन वंशकार, राजू वंशकार इत्यादी लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे!









