सस्ती NCERT किताबों पर संकट! महंगी पुस्तकें और नोटबुक सेट खरीदने की मजबूरी से परेशान अभिभावक

महरौनी, ललितपुर।
यूपी बोर्ड द्वारा NCERT पुस्तकों की कीमतों में कमी किए जाने के बावजूद महरौनी में कई बुक स्टॉल संचालक सस्ती किताबें उपलब्ध कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अभिभावकों का आरोप है कि निर्धारित NCERT पुस्तकों के स्थान पर अन्य प्रकाशनों की महंगी किताबें दी जा रही हैं तथा पूरा सेट न होने का हवाला देकर अतिरिक्त पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
इतना ही नहीं, कई स्थानों पर केवल किताबें देने से इनकार कर उनके साथ 5 से 7 नोटबुक का सेट खरीदने की शर्त भी रखी जा रही है। विरोध करने पर ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
अभिभावकों ने शिक्षा विभाग एवं प्रशासन से मामले की जांच कर छात्रों को निर्धारित NCERT पुस्तकें उचित मूल्य पर बिना किसी अनावश्यक शर्त के उपलब्ध कराने की मांग की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य