महरौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पॉक्सो व दहेज उत्पीड़न के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

महरौनी, ललितपुर।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस ने मु.अ.सं. 215/2026 में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित प्रमोद कुशवाहा उर्फ प्रीतम (21) निवासी ग्राम अस्तोन, थाना टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी उपनिरीक्षक आजाद बाबू एवं आरक्षी सौरभ ने की।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित मुकेश कुमार तिवारी (38) निवासी ग्राम भडरऊ (हाल निवासी लुहरयाना, महरौनी) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 238/2026 में धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में कुल चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक रामकृपाल, मुख्य आरक्षी राघवेन्द्र सिंह एवं आरक्षी प्रदीप कुमार ने अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य