महरौनी, ललितपुर।
ब्लॉक संसाधन केंद्र महरौनी की ओर से संकुल केंद्र खिरिया लटकंजू में आयोजित विदाई एवं सम्मान समारोह में विकास खंड महरौनी के खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित के वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट झांसी पद पर पदोन्नत होने पर उन्हें भावभीनी विदाई एवं सम्मान दिया गया। वहीं विकास खंड की नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीतू वर्मा का आत्मीय स्वागत किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने पुरोहित के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक कुशल अधिकारी के साथ-साथ अध्यापकों के बीच परिवार के मुखिया जैसा आत्मीय वातावरण बनाया। उनके “पढ़ो और बढ़ो” के मूल मंत्र को सभी शिक्षकों ने अपने शिक्षण जीवन में अपनाए रखने का संकल्प लिया।
खंड शिक्षा अधिकारी नीतू वर्मा ने कहा कि श्री पुरोहित का कार्यकाल अद्भुत और अविस्मरणीय रहा। उन्होंने उनके 28 वर्षों की सेवाओं को संजोने के लिए “28 साल बेमिसाल” शीर्षक से एक स्मारिका प्रकाशित करने की योजना की घोषणा की, जिसमें शिक्षकों के अनुभवों को शामिल किया जाएगा।
अपने संबोधन में राजकुमार पुरोहित ने कहा कि शिक्षक यदि बच्चों से आत्मीय जुड़ाव रखते हुए ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, तो उन्हें मिलने वाला सम्मान दुनिया के सर्वोच्च सम्मानों से भी बढ़कर होता है।
कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक हृदेश देव गोस्वामी ने किया तथा अंत में संकुल प्रभारी संतोष गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महरौनी के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जैन, संतोष गुप्ता, अशोक तिवारी, मनोज शर्मा, संजीव गुप्ता, अशोक कुमार, एआरपी संजीव तिवारी, मुहम्मद शाहिद खान, शुभम जैन, अश्वनी अवस्थी, सीताराम साहू, देवेंद्र चौहान, जितेंद्र सेन, हेमंत दुबे, हरदयाल, आयुष दुबे, राजीव, जमीर खान, राजेश राजौरिया, अनिल सैनी, शिवम पांडेय, सुयश त्रिपाठी, नीरज, मीना गुप्ता, विनय मिश्रा, दूधलाल यादव, गौरव सोनी, रामरती, अनीता गोस्वामी, शाहिना परवीन, महेंद्र तिवारी एवं सनत पुरोहित सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।









