महरौनी (ललितपुर)। उत्तर
प्रदेश सरकार की आईजीआरएस एवं जनसुनवाई व्यवस्था के तहत महरौनी तहसील में शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उप जिलाधिकारी रजनीश बाजपेई के निर्देशन में राजस्व विभाग के लेखपाल आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर सत्यापन कर समयबद्ध कार्रवाई कर रहे हैं।
तहसील में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित होने के कारण उनके प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।









