ग्रामीण अंचलों में बस सेवा ठप, टैक्सियों में जान जोखिम में डालकर सफर को मजबूर छात्र-छात्राएं

रोडवेज व प्राइवेट बसों के नियमित संचालन की ग्रामीणों ने उठाई मांग,

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी तहसील मुख्यालय से जुड़े अनेक ग्रामीण मार्गों पर नियमित बस सेवा बंद होने से हजारों ग्रामीणों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं घंटों सड़क किनारे वाहनों का इंतजार करते हैं और मजबूरी में क्षमता से अधिक भरी टैक्सियों व अन्य वाहनों में जान जोखिम में डालकर सफर करने को विवश हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कोविड-19 महामारी से पहले महरौनी तहसील क्षेत्र के गांवों में रोडवेज और निजी बसों का नियमित संचालन होता था, जिससे ग्रामीणों को महरौनी, ललितपुर, झांसी सहित अन्य नगरों तक आने-जाने में सुविधा मिलती थी। महामारी के दौरान बस सेवाएं बंद हुईं, लेकिन आज तक अधिकांश मार्गों पर उनका नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका है।
बस सेवा के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को भी प्रतिदिन आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि राजकीय परिवहन निगम की बसों के साथ-साथ जिन निजी बसों के परमिट स्वीकृत हैं, उनका भी शीघ्र नियमित संचालन सुनिश्चित कराया जाए। उनका कहना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों का प्रमुख नगरों से संपर्क बेहतर होगा, छात्र-छात्राओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और आमजन को राहत प्राप्त होगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य