महरौनी, ललितपुर।
ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में ब्राह्मण महामंडल, विधानसभा क्षेत्र महरौनी की आवश्यक बैठक सोमवार को स्थानीय बाजपेयी मैरिज गार्डन में संगठन संरक्षक पं. लालाराम बाजपेई के मुख्य आतिथ्य तथा संगठन अध्यक्ष पं. रामविलास कटारे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं सक्रियता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
बैठक की शुरुआत संस्थान के वार्षिक आय-व्यय विवरण के प्रस्तुतीकरण से हुई। इसके पश्चात निर्णय लिया गया कि महरौनी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिमाह संगठन की बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे संगठन को गांव-गांव तक सशक्त और सक्रिय बनाया जा सके। साथ ही यह भी तय किया गया कि संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी की प्रत्येक बैठक में उपस्थिति अनिवार्य होगी।
बैठक में आगामी संगठनात्मक बैठक 9 अगस्त को ग्राम पंचायत पठा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के अंत में महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम चिगलौआ निवासी संगठन के पूर्व पदाधिकारी स्वर्गीय पं. राजाराम गोस्वामी के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्व. पं. राजाराम गोस्वामी से संबंधित एससी/एसटी प्रकरण को निरस्त करने की मांग को लेकर 17 जुलाई को संगठन द्वारा उपजिलाधिकारी महरौनी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में पं. लालाराम बाजपेई, श्रीप्रकाश दीक्षित, रामविलास कटारे, जगदीश पंडा, पुरुषोत्तम नारायण तिवारी, रामेश्वर प्रसाद रिछारिया, शिव प्रसाद पुरोहित, नाथूराम दुबे, कमलेश पंडा, आशाराम तिवारी, रामाधार दीक्षित, रामकुमार नायक, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, श्रीराम विदुआ, जगदीश प्रसाद तिवारी, शिवप्रकाश राजोरिया, पुष्पेंद्र स्वरूप पटेरिया, अजय दुबे ‘टिंकू’, सुनील बैद्य, ब्रजेश रिछारिया, शैलेन्द्र नायक, अजय पाण्डेय, सीताराम दीक्षित, रामगोपाल रिछारिया, अवधेश नायक, हरिशंकर भोंडेले, आदर्श रावत, जितेंद्र पालीवाल, आनंद स्वरूप दुबे, सुनील कुमार दुबे, सुधील कांकर, संतोष कुमार टोटे, सर्वेश रावत, अभिषेक टोटे सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन श्रीप्रकाश दीक्षित ने किया, जबकि युवा अध्यक्ष अजय पाण्डेय ने उपस्थित सभी विप्रजनों का आभार व्यक्त किया।









