मड़ावरा : सी वी रमन एजुकेशन एकेडेमी मड़ावरा में हिमांशी जैन तथा शिवांश यादब का सम्मान मैडल पहनकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई | ज्ञातव्य है कि हिमांशी जैन ने यूपी.पी.सी.एस. परीक्षा में सफलता के उपरांत असिस्टेंट कमिश्नर (टैक्स) का पद हासिल किया है { शिवांश यादव ने यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा में 92.5 % अंको के साथ ब्लॉक में प्रथम तथा जिले में छठा स्थान प्राप्त किया है जबकि वह लखंजर जैसे ग्रामीण परिवेश में होने के पश्चात भी अध्ययन में इतना अच्छा प्रदर्शन होना अपने आप में एक मिसाल है |हिमांशी जैन ने यह सफलता कड़ी मेहनत एवं लगन से प्राप्त की है जहां संसाधनों के अभाव में व्यक्ति झुक जाता है परंतु कोरोना कल में अपने पिता को खोने के पश्चात भी उन्होंने और उनके परिवार ने हिम्मत नहीं हारी और और इस सफलता के साथ न केवल अपना बल्कि क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है| हिमांशी जैन ने छात्रों से वार्तालाप की एवं उनके भविष्य के लिए और अध्ययन को बेहतर करने के लिए सुझाव दीजिए स्कूल के छात्रों द्वारा बच्चों के द्वारा उनका धन्यवाद किया एवं स्वयं भी इसी प्रकार परिश्रम का संकल्प लिया | यह दोनों ही प्रत्येक छात्र के लिए जो कुछ कर गुजारना चाहते हैं उनके लिए उदाहरण है और प्रेरणा है |
इस समारोह में प्रबन्धक श्री पुष्पेंद्र सिंह यादव एवं श्री सुमित विश्वास, प्रधानाचार्य महेंद्र साहू, ग्राम प्रधान बहादुरपुर श्री विश्वनाथ अवस्थी के अतिरिक्त विद्यालय के अध्यापको पूजा जोशी, रिशिता , नेहा, अखिलेश तोमर, अंजलि निरंजन,शिवानी, मधुबाला, राजा यादव ,स्तुति श्रीवास्तव, रागिनी ,पूजा झा, प्रगति, अर्चिता, अर्पिता ममता पंथ , इशू नायक, श्री सोनी व् स्टाफ साहब यादव, अमित, हरपाल, नीलेश, आदि उपस्थित रहे।









