“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत महरौनी कोतवाली परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

महरौनी, ललितपुर।
वृहद वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से महरौनी कोतवाली परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार पांडेय एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर श्री आनंदपुर ट्रस्ट अखंड धाम आश्रम के महात्मा अघट युक्ति आनंद एवं महात्मा चेतन युक्ति आनंद की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान परिसर को अधिक से अधिक हरित बनाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने कहा कि, “कोतवाली परिसर में अब तक लगाए गए सभी पौधों की जिम्मेदारी मेरी है। जब तक मैं यहां कार्यरत हूं, एक भी पौधे को नष्ट नहीं होने दूंगा।” वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि, “वृक्ष हमें जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करते हैं। वृक्षों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित क्रांति के इस अभियान को सफल बनाना चाहिए।”
कार्यक्रम में कांस्टेबल सतीश मिश्रा, भवानी सिंह सहित महरौनी कोतवाली के समस्त पुलिस स्टाफ ने सक्रिय सहयोग करते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य